Ad

Swaraj 630

स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया नया ट्रैक्टर स्वराज टारगेट 630 

स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया नया ट्रैक्टर स्वराज टारगेट 630 

जैसा की किसान भाइयों आप जानते है हाल ही में  स्वराज ट्रैक्टर्स ने छोटे, हल्के ट्रैक्टरों की अपनी नई "स्वराज  टारगेट " सीरीज़ लॉन्च कर दी है। दशकों से, स्वराज ने देश भर के इलाकों को जीतने के लिए उन्हें अदम्य शक्ति देकर किसानों का दिल जीत लिया है। कंपनी ने 2 जून को इस सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में कंपनी ने दो ट्रैक्टरों को लॉन्च किया है।  कंपनी ने टारगेट सीरीज़ में 25 और 29 एचपी में दो मॉडल “स्वराज टारगेट 625” और “स्वराज टारगेट 630” ट्रैक्टर लांच किए हैं। कंपनी ने इन दोनों मॉडल के ट्रैक्टरों पर 6 साल यानि की 4500  घंटे की वांरटी देने की घोषणा की है। कंपनी ने स्वराज टारगेट सीरीज़ के इन ट्रैक्टरों की कीमत किसानों के बजट के आधार तक निर्धारित की है।  

यह भी पढ़ें: स्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीज “टारगेट” 

कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कंपनी के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के  रूप में चुना है। मेरी खेती के हमारे इस लेख में हम आपको स्वराज टारगेट 630  ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।    

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता क्या है?

स्वराज टारगेट 630 लाइटवेट ट्रैक्टर में कंपनी ने 29 एचपी का 3 सिलिंडर इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर का इंजन नई तकनिकी से निर्मित है। ट्रैक्टर का इंजन 1331 cc डिस्टपसमेंट के साथ आता है। ट्रैक्टर का इंजन 2800 के रेटेड आरपीएम पर अच्छा प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।    

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएँ

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में  मैकेनिकल सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स कंपनी प्रदान करती है। मैकेनिकल डिफरेंशियल लॉक के साथ आने वाले इस ट्रैक्टर में बुल गियर रिडक्शन का खास फीचर्स भी है।                    

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक आते है। स्टीयरिंग की बात करे तो ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है जो छोटे खेतों में बेहतरीन काम करता है।  ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 980 किलोग्राम है। स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में ऑटोमेटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) टाइप की हाइड्रोलिक्स  सिस्टम कंपनी द्वारा प्रदान की गई है।  

ट्रैक्टर में कैटेगरी 1 में 3 पाइंट हिच के साथ ट्रांसपोर्ट लॉक का ऑप्शन मिलता है। लिफ्टिंग की सेंसिंग भी ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे की प्रदान की है। स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो ट्रैक्टर के फ्रंट टायर  180/85D12 और रियर टायर 8.30x20 साइज में दिए गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर में अगले टायर नैरो रिम के साथ 180/85D 12 के ऑप्शन में भी मिलते है। वहीं रियर टायर में 9.50x20 और 9.50x20 High Lug का ऑप्शन मिलता है।      

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर 

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर पीटीओ चलने के लिए ट्रैक्टर में अलग से स्विच दिया गया है। ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 24 एचपी है। पीटीओ स्पीड 540 और 540 इकोनॉमी दी गई है।  स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव पोर्टल टाइप का फ्रंट एक्सल दिया गया है। ट्रैक्टर को 4 व्हील ड्राइव में चलाने के लिए मैकेनिकल लीवर दिया गया है।  स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर का कुल वजन 975 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का ईंधन टैंक 27 लीटर का है।  ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1555 mm का है। ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 21 मीटर है।   ट्रैक्टर की फ्रंट ट्रैक विड्थ 840 mm है और ट्रैक्टर के नैरो वेरिएंट में 755 mm का ऑप्शन मौजूद है। वही रियर ट्रैक विड्थ 797 एमएम है। साथ ही 710  और 910 का ऑप्शन भी मोजूद है। ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई 1275 एमएम है।  

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

स्वराज टारगेट 630  ट्रैक्टर की कीमत 5.35 लाख रुपए है।अलग-अलग जिलों और राज्यों में डीलरों के पास कीमत में थोड़ा फरक भी ढकने को मिल सकता है।  

हमारे  इस लेख में आपने स्वराज के टारगेट सीरीज के स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर के बारे में जाना। अगर आप खेतीबाड़ी से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट मेरीखेत डॉट कॉम पर जा कर देख सकते है, हमारी साइट पर खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको मिलेंगी। अगर आप इससे जुड़ी वीडियोस देखना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल मेरीखेती पर जा के देख सकते है।       

स्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीज

स्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीज "टारगेट"

किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है। बतादें, 2 जून 2023 को भारत के किसानों के लिए एक नया ट्रैक्टर लॉन्च किया गया है। इसके अंदर बहुत सारी विशेषताऐं मौजूद हैं। शुक्रवार को स्वराज टार्गेट का लुक सामने आया है। यह कम वजनी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर सेगमेंट में स्वराज का नया ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म है। चलिए आपको आगे बताते है, इसकी कीमत और विशेषताओं के बारे में।

स्वराज टार्गेट के इस ट्रैक्टर में क्या-क्या विशेषताएं हैं

स्वराज टार्गेट अपनी विशेषताओं के संदर्भ में सबसे अलग है। इसमें 87 NM के टॉर्क के साथ 29 HP की बेजोड़ शक्ति है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता 980 KGF तक की है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 220 ग्राम/ एचपी/ घंटा है। वहीं इसके अतिरिक्त भी इसमें वेट इप्टो क्लच, स्प्रे सेवर स्विच, सिंक शिफ्ट ट्रांसमिशन और मैक्स कूल की सुविधा भी दी गई है। यह एक कम वजन वाला नैरो ट्रैक्टर है। यह भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

स्वराज टार्गेट की कीमत कितनी है

यदि आप भी बहुत सारी सुविधाओं से युक्त यह स्वराज टार्गेट ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपको बतादें कि इस उत्पाद रेंज के लिए वारंटी 6 वर्ष, 4500 घंटे है। वहीं, इसका भाव केवल 5.35 लाख रुपए है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी लाइटवेट सीरीज हेतु नवीन प्लेटफार्म जारी करने का एलान किया था

शायद आपको ध्यान हो, कि महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा 26 मई को स्वराज ट्रैक्टर्स की लाइटवेट सीरीज के लिए एक नया प्लेटफॉर्म जारी करने की घोषणा की थी। ऑटोमेकर के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि 2 जून को जारी होने वाला यह प्लेटफॉर्म नए स्टाइल एवं अतिरिक्त सुविधाओं सहित 25 हॉर्सपावर एवं 29 हॉर्सपावर के इंजन वाले ट्रैक्टरों को आधार देगा।